फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगार महिला स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन स्थगित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी बेरोजगार महिला स्वास्थ्य कर्मी संघ ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और स्वास्थ्य सचिव नितेश झा के आश्वासन के बाद अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष संजू भारती ने कहा कि यदि एक सूत्री मांग पर अमल नहीं किया गया तो बेरोजगार फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता के दौरान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष संजू भारती ने कहा कि प्रदेश में एएनएम के 440 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट थी। कला और विज्ञान वर्ग की अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया, लेकिन बाद में कला वर्ग को अयोग्य घोषित कर दिया गया। संगठन की महासचिव सपना कांबोज ने कहा कि कला वर्ग के अभ्यर्थी पिछले सात महीने से एक सूत्री मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और स्वास्थ्य सचिव नितेश झा ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि उनकी मांग पर अमल के लिए कुछ समय दिया जाए। इस दौरान संघ की संरक्षक चंद्रकला, बरखा, पूनम, पूजा, बबली मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें