फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार उतराखंड से हुंकार भरेंगे अन्ना हजारे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

समाजसेवी अन्ना हजारे इस बार उत्तराखंड से जन लोकपाल आंदोलन की हुंकार भरेंगे। इसके लिए वह 14 और 15 फरवरी को उत्तराखंड में दो जन सभाएं करेंगे। इसके बाद 23 मार्च से वह दिल्ली में जन आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में अन्ना हजारे के समन्वयक भोपाल सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को अन्ना हजारे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 14 फरवरी को श्रीनगर में और 15 फरवरी को टिहरी में जनसभा करेंगे। यहां वह जन लोकपाल बिल के समर्थन में जनता का साथ मांगेंगे। भोपाल सिंह ने बताया कि देश के सभी राज्यों में कोर कमेटी गठित की जाएगी। ग्राम स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पूरे देश में संगठन खड़ा कर आवाज बुलंद की जाएगी। इसके बाद अन्ना हजारे 23 मार्च से दिल्ली में जन आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं। भूपाल सिंह के मुताबिक, इस बार आंदोलन में उत्तराखंड की काफी भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें