फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएल में चमके पौड़ी के दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पौड़ी गढ़वाल का लाल दीपेंद्र फुटबाल के मैदान में अपनी चमक बिखेर रहा है। इंडियन सुपरलीग (आईएसएल) में केरला ब्लार्स्ट्स के लिए खेल रहे दीपेंद्र ने दिल्ली डायनमोज के खिलाफ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दीपेंद्र ने एक गोल करने के साथ ही दूसरे गोल के लिए शानदार मूव भी बनाया था। इसके लिए उन्हें हीरो ऑफ द मैच भी चुना गया।
मूल रूप से तुगढौंडा पट्टी खातस्यूं, पाबौ निवासी दीपेंद्र सिंह नेगी वर्ष 2012 में अंडर-16 फुटबाल टीम में जगह बनाकर चर्चा में आए थे। 2013 में उन्होंने नेपाल में हुए अंडर-16 सैफ गेम्स में हिस्सा लिया, जिसमें भारतीय टीम विजेता रही। 2013-14 में उन्होंने एएफसी कप एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। इसके बाद 2015 में उन्हें अंडर-17 इंटर नेशनल सुब्रतो कप में भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय टीम यह खिताब जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016-17 में उन्होंने स्पेन के रियोज एफसी से करार किया। इस वर्ष आईएसएल में केरला ब्लार्स्ट्स से खेल रहे हैं। पहले ही मैच में 48वें मिनट में शानदार गोल कर दीपेंद्र आईएसएल में गोल दागने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। 75वें मिनट में उनके शानदार मूव पर मिली पेनाल्टी को किमहूज ने गोल में तब्दील कर टीम को जीत दिलाई। उनके पिता वीरेंद्र नेगी आईटीबीपी, सीमाद्वार में जनसंपर्क अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि केरला ब्लार्स्ट्स का अगला मुकाबला पुणे एफसी से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें