फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनेशन अस्पताल ने अपनाया ट्रांसजेंडर अजय को आगे पढ़कर आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

पड़ोसियों के उत्पीड़न से परेशान रायपुर निवासी एक ट्रांसजेंडर (किन्नर) को कोरोनेशन अस्पताल सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराएगा। अस्पताल के डॉक्टर उसकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का मुफ्त परामर्श करेंगे और उसकी आगे की पढ़ाई भी कराएंगे।
विज्ञापन

अस्पताल के सीनियर फिजिशियन एमडी मेडिसिन डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि अजय नाम के एक ट्रांसजेंडर का रायपुर में अपना मकान है। वह 10वीं पास है और आगे पढ़ना चाहता है। आगे बढ़कर नौकरी करना चाहता है और सम्मान के साथ जीना चाहता है। बताया कि उसके पड़ोस के लोग उसे परेशान करते हैं। वे लोग नहीं चाहते कि उनके क्षेत्र में किन्नर रहे। डॉ. बिष्ट ने कहा कि जब उसने अपनी परेशानी उन्हें बताई तो उन्होंने उसकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अस्पताल की ओर से उसकी सामाजिक सुरक्षा का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि किन्नर प्राचीन हिंदू संस्कृति में विद्यमान है। महाभारत हो या रामायण उनमें भी इनका जिक्र किया गया है। डॉ. एनएस बिष्ट ने कहा कि किन्नर भी हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। इन्हें प्यार और स्नेह से अपनाया जाए। उसकी मदद के लिए फंड बनाया जाएगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलसी पुनेठा ने कहा कि अस्पताल के सभी डॉक्टरों से इस मसले पर बात कर अजय की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें