ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
अविरल क्लासेस व अमर उजाला की ओर से पांचवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों को गणित के सवालों को हल करने का आसान तरीका समझाने के लिए एक से छह जनवरी तक मैथ्समेनिया वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। 30 दिसंबर को वर्कशॉप के लिए बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
अविरल क्लासेस के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि स्क्रीनिंग में पांचवीं व छठी के छात्र सुबह साढ़े नौ से साढ़े बारह और सातवीं व आठवीं कक्षा के छात्र दोपहर डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक हिस्सा ले सकेंगे। वर्कशॉप वर्ल्ड ट्रेड टॉवर, राजपुर रोड स्थित अविरल क्लासेस में आयोजित की जाएगी। इसके लिए संस्थान की वेबसाइट www.aviral.co.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में केवल सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं।
वर्कशॉप में बच्चों को गणना की क्षमता को विकसित करने और गणित के शार्टकट्स के संबंध में जानकारी दी जाएगी। ताकि बच्चे गणित से डरे नहीं बल्कि उसे सरल विषय समझें। बच्चों को लॉजिकल थिंकिंग, ग्रूमिंग, बेसिक साइंस, थिंकिंग एबिलिटीज, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन एडिशन, मल्टीप्लीकेशन, डिवीजन, टेबल सडिवीजिबिलीटी टेस्ट ऑफ नंबर्स, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन परसेंटेज, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन प्रॉफिट एंड लॉस, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन एवरेज, टाईम एंड डिस्टेंस, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन कम्पाउंड इंटरेस्ट, शॉर्ट ट्रिक्स ऑन रेशो एंड प्रोपोरेशन, मैजिक स्क्वायर, यूनिट्स एंड कंवर्जन की जानकारी दी जाएगी। 14 जनवरी को आयोजित होने वाले फिनाले में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।