फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया वाजपेयी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया वाजपेयी का जन्मदिन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाल/मसूरी।
भाजपा मसूरी मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने मिठाई बांटी और उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

मसूरी में पिक्चर पैलेस पर हुए आयोजन में क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी समेत बड़ी संख्या में भाजपाई और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर तिलक लगाकर उन्हें नमन किया गया और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के सितारे हैं। अगर अटल बिहारी वाजपेयी नहीं होते तो उत्तराखंड राज्य नहीं मिलता। उन्होनें प्रधानमंत्री रहते अपनी प्रशासनिक क्षमता से पूरे विश्व का ध्यान खींचा। जब वे विपक्ष में थे तो तत्कालीन केेंद्र सरकार (कांग्रेस) ने उन्हें यूएनओ में देश का प्रतिनिधित्व करने भेजा था। वाजपेयी ने वहां जो संबोधन दिया वह ऐतिहासिक है। इसके अलावा उनका मसूरी से विशेष लगाव रहा, वे समय-समय पर मसूरी आते रहते थे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, राकेश रावत, धर्मपाल पंवार, मीरा सकलानी, अनीता पुंडीर, अनीता धनाई, चंद्रकला सयाना, सुषमा रावत, सुनील रतूड़ी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें