फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मैठाणा में आया टनों मलबा, पुल दबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर अन्य भूस्खलन जोन सक्रिय हो गए हैं। लामबगड़ के बाद अब हाईवे मैठाणा में बंद हो गया। मंगलवार सुबह चार बजे हुई तेज बारिश से मैठाणा में हाईवे पर टनों मलबा आ गया और यहां बना मोटर पुल दब गया। बीआरओ के मजदूरों और मशीनों की मदद से सुबह आठ बजे मलबा हटाया गया। हाईवे बंद पर जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही अन्य रास्ते से कराई गई। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा प्रभावित हो रही है।
मंगलवार को मैठाणा में सुबह चार बजे आए टनों मलबे में यहां बना नया मोटर पुल दब गया। ऐसे में यहां जाम लग गया और यात्रियों फंस गए। जाम जल्दी न खुलता देख दो घंटे बाद पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से कराई गई, जबकि अन्य वाहन यहीं फंसे रहे। चमोली से नंदप्रयाग तक तीन भूस्खलन क्षेत्रों में मलबा हाईवे पर आया, जिसे हटाने के लिए दिनभर बीआरओ के मजदूर और मशीनें लगी रहीं। सुबह आठ बजे जब हाईवे खुला तो अन्य वाहन यहां से गुजरे। इसके बाद भी यहां जाम 10 बजे के बाद की खुल पाया। बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि नंदप्रयाग से लामबगड़ तक कई जगहों पर चट्टानों से मलबा हाईवे पर आ रहा है। मलबा हटाने के लिए मशीनें और मजदूरों को तैनात किया गया है। हाईवे को अधिक देर तक बंद होने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में 108 भी फंसी रही
मैठाणा में बदरीनाथ हाईवे बंद होने से करीब दो घंटे तक 108 सेवा भी जाम में फंसी रही। तेफना गांव की एक महिला कई दिनों से वायरल से पीड़ित थी। जब स्थिति काबू से बाहर हुई तो परिजन उसे नंदप्रयाग की 108 सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे लेकिन मैठाणा में हाईवे बंद होने से 108 वाहन भी फंसा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें