फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कारीगरों का हुआ मोहभंग, 400 ने छोड़ा दून 

Wed, 16 Mar 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलन कर रहे सर्राफा कारोबारियों के आंदोलन का असर दिखना शुरू हो गया है। कामकाज ठप होने से पश्चिम बंगाल के 400 कारीगर दून छोड़ गए हैं। कुछ को कारोबारियों ने अपने खर्च पर रोका हुआ है। लेकिन बंद कुछ और दिन चला तो हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


बजट में लागू की गई एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ पूरे देश के सर्राफा कारोबारी आंदोलनरत हैं। राजधानी में भी 15 दिन से आंदोलन चल रहा है। सर्राफा कारोबारी क्रमिक अनशन कर रहे हैं। आंदोलन के चलते दुकानें बंद चल रही हैं। ज्वैलरी की बिक्री बंद होने से माल तैयार करने वाले कारीगरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। 

सीएम ममता बजर्नी को भी भेजा पत्र:
कारीगर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी इकबाल ने बताया कि 15 दिन में 400 कारीगर दून छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर कारीगर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


कारीगरों की समस्याओं को लेकर हाजी इकबाल ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी पत्र ईमेल किया है। राजधानी में करीब 1500 कारीगर ज्वैलरी बनाने का काम करते थे। 

कुछ ऐसे हैं जो कि जाना चाहते हैं लेकिन सर्राफा कारोबारियों ने किसी तरह उन्हें अपने खर्च पर रोका हुआ है। कारीगरों के जाने से सर्राफा बाजार को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। सर्राफा मंडल के उपाध्यक्ष सुनील मैसोन ने कहा कि स्किल इंडिया का राग अलापने वाली सरकार दरअसल किल इंडिया का काम कर रही है।
विज्ञापन

 महारैली के लिए रवाना हुए दून से 500 कारोबारी 

सर्राफा कारोबारियों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दिल्ली में बृहस्पतिवार को होने वाली महारैली के लिए दून से भी 500 सर्राफा कारोबारी दिल्ली रवाना हो गए। इसके अलावा प्रेमनगर, मसूरी, ऋषिकेश और विकासनगर से अलग-अलग बसों में कारोबारी दिल्ली गए। 

व्यापारी प्रीतपाल पाल सिंह, अनिल कुमार, जुगल माइती, सचिन रस्तोगी व शेख मोहसिन क्रमिक अनशन पर बैठे। दूसरी ओर, स्वर्णकार संघ ने केंद्र सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस अवसर पर विजय बग्गा, विश्वनाथ कोहली, हरीश मित्तल, रणजीत सिंह, हरभजन, नमन बब्बर, एसपी वर्मा, कमल रस्तोगी आदि मौजूद रहे। 

पीछे नहीं हटेंगे : अमित गोयल  
स्वर्ण शुल्क समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मासूम बिल्ला ने बताया कि दिल्ली में महारैली में व्यापारी शामिल होकर काले कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

इससे पहले हुई बैठक में प्रवीन जैन, गुरजीत सिंह, मनमीत सिंह, हाजी इकबाल हुसैन, सुमित गोयल, प्रदीप वर्मा, बिपिन बैरी, प्रदीप बंसल, निर्मल मंडल, गणेश बैरा, काफी खान, सतीश कर्णवाल, अशोक वर्मा, अनूप, दीपक, अभिषेक, अनिल, विक्रम, अखिलेश, नवीन, रामचंद्र मौजूद रहे।

जब तक केंद्र एक्साइज ड्यूटी को लेकर अपना काला कानून वापस नहीं लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कारोबारी किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेंगे। 
-अमित गोयल, पीआरओ सर्राफा मंडल 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें