IIनेहरू कॉलोनी क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर व्यक्ति से 40 लाख रुपये हड़प लिए गए। शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iडिफेंस कॉलोनी निवासी रणजीत सिंह असवाल ने नेहरू कॉलोनी पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसे जमीन खरीदनी थी। इसके लिए वह प्रदीप सकलानी निवासी टिहरी गढ़वाल से मिला। प्रदीप ने बद्रीपुर में जमीन दिखाई। मूल स्वामी मनमोहन शर्मा निवासी शिवा एन्क्लेव को बताया गया। कहा कि मनमोहन से जमीन बेचने के लिए अनुबंध हुआ है। जमीन पसंद आने पर पीड़ित ने आरोपी प्रदीप को टोकन के रूप में एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद दिसंबर 2023 में 48 लाख रुपये दिए गए। वहीं, दो बार में एक लाख रुपये मनमोहन के खाते में डाले।
I
I
I
Iकुछ समय बाद पीड़ित ने प्रदीप से विक्रयपत्र निष्पादित करने के लिए कहा तो उसने आनाकानी की। पीड़ित ने शक होने पर अनुबंध रद कर रकम वापस मांगी तो आरोपी प्रदीप ने जमीन को किसी ओर को बेचकर रकम लौटाने की बात कही। इसके बाद आरोपी प्रदीप ने 10 लाख रुपये पीड़ित के खाते में डलवा दिए और 40 लाख का चेक दिया गया, लेकिन बैंक ने चेक को निरस्त कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रदीप व मनमोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
I
I
Iअलग-अलग जगह से दो बाइक चोरी
I
Iदून में अलग-अलग जगह से दो बाइक चोरी हो गईं। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रदीप सिंह ने 11 अक्तूबर को अपनी बाइक हरिद्वार रोड स्थित मॉल ऑफ देहरादून के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद देखा तो बाइक चोरी हो गई। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कारगी रोड से घर के बाहर से युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने बंजारावाला में घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। चोरी की ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। I