फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर 6.80 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुजरात के तीन लोगों पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कारोबार में निवेश का झांसा देकर गुजरात के तीन लोगों ने दून के व्यक्ति से 6.80 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि अब न कारोबार शुरू कर रहे हैं न ही रुपये वापस कर रहे हैं। रुपये मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पटेलनगर इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि सेवला कलां निवासी आर्य विभा और उनके पति हरिओम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हरिओम त्यागी की टेलीकॉम कंपनी में नौकरी के समय आरोपी नीलेश जानी निवासी राजकोट से मुलाकात हुई थी। नीलेश ने दो अन्य लोगों के साथ दून में टाइल्स का शोरूम खोलने की 2022 में योजना बनाई थी। आरोपी ने हरिओम से इस कारोबार में निवेश करने को कहा और दिनेश और स्नेह नीलेश भाई निवासी मोरबी को साझेदार बनाते हुए 6.80 लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने कारोबार में रुचि नहीं दिखाई। पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें