उत्तराखण्ड का पहला आयुर्वेदिक महाविद्यालय पौड़ी में खुलेगा, कंडोलिया-नागदेव में चिडिय़ाघर बनेगा और बस अड्डा, रांसी स्टेडियम, कूड़ा निस्तारण सहित दर्जनों समस्याएं का तुरंत समाधान होगा।
यह घोषणा कोटद्वार के विधायक एवं कबीना मंत्री हरक सिंह रावत ने व्यापार सभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान की है।
उन्होंने कहा कि जनता से इस बार प्रचंड बहुमत दिया है, इसलिए इस बार विकास नहीं कर पाए तो खुद को दोषी मानेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 आयुर्वेदिक कालेज खुलने हैं जिसकी शुरूआत पौड़ी से होगी। इस साल महावर०द्यालय की स्वीकृति और अगले वित्तीय वर्ष मे विधिवत निर्माण शुरू हो जाएगा।
उन्होंने घोषणा की कि रांसी स्टेडियम का विस्तार, बस अड्डे का निर्माण व पौड़ी की तमाम रूके विकास कार्यों को पूरा करने का प्रयास होगा। यह भी आश्वासन दिया कि जल्दी ही पौड़ी में कूड़ा निस्तारण की विकट समस्या का समाधान होगा। विधायक बनने के बाद पहली बार पौड़ी पहुंचे डॉ. रावत ने जहां हरीश रावत सरकार पर चुटकी ली वहीं विकास के मुद्दे को प्रमुखता से रखा।
उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने कोदा झंगोरा की बात तो हमेशा कही लेकिन सारी बातें हवा हवाई में की। इसलिए वह पहले ऐसे मुख:्यमंत्री रहे, जोकि दो-दो सीटों से चुनाव लड़े, और दोनों ही जगहों से हार गए।
विधायक ने विधायक से मांगी विकास की मदद
समारोह के दौरान उपस्थित पौड़ी के विधायक मुकेश कोली ने कबीना मंत्री हरक सिंह रावत से विकास की मदद मांगी। उन्होंने कहा कि पौड़ी में पयर्टन को तभी बढ़ावा दिया जा सकता है, जब तक यहां पर पार्किंग, पानी, होटल, स्वच्छता नहीं होगी, पयर्टक नहीं आ सकते। इसलिए इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समस्याएं हल करवाएं। इसके अलावा कूड़ा निस्तारण के लिए वन भूमि की जरूरत पड़ेगी। वन मंत्री होने के नाते यह मांग भी पूरी की जाए।
पलायन रोकने दोबारा खेतों में जाना होगा :
यमकेश्वर की विधायिका ऋतु खंडूडी ने कहा कि सड़क व पानी विकास नहीं मूलभूत सुविधाएं हैं, इसलिए सबसे पहले इनकी तरफ ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि पलायन इस समय सबसे बड़ा मुद्दा है। सरकारी स्कूलों में बच्चे नहीं प्राइवेट में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इसलिए पलायन को रोकने के लिए शिक्षा नीति की तरफ ध्यान देते हुये फिर खेतों में जाना होगा।
सम्मान समारोह में पूर्व पालिका अध्यक्ष गणेश नेगी व राजेंद्र प्रसाद टम्टा सहित व्यापार सभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, महामंत्री अनूप देवरानी, ब्लाक प्रमुख पौड़ी संतोषी रावत, सभासद नीलम रावत, व्यापार सभा के प्रदेश संगठन मंत्री अभय गोयल, राजकुमार पोरी आदि ने अभिनंदन समारोह में माल्यार्पण, स्वागत किया।