फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: उत्तराखंड की जेलों में बंद 39 कैदियों को मिलेगी 'आजादी', स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिहाई

Wed, 09 Aug 2023 03:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों पर देशभर की जेलों से कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के अच्छे व्यवहार वाले कैदियों की सजा माफी के संबंध में विचार विमर्श किया था।
विज्ञापन
जेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर प्रदेश की जेलों से 39 कैदियों को रिहा किया जाएगा। इस संबंध में गत चार अगस्त को शासन ने आदेश जारी किया था। इसके बाद डीआईजी जेल धदिराम मौर्य ने भी प्रदेश की सभी जेलों को इन कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों पर देशभर की जेलों से कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के अच्छे व्यवहार वाले कैदियों की सजा माफी के संबंध में विचार विमर्श किया था। जिसके बाद गृह विभाग ने गत चार अगस्त को 39 कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए थे। इन कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Independence Day 2023: उत्तराखंड पुलिस के 108 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट

ये सब कैदी विभिन्न अपराधों में दोषसिद्ध किए गए हैं। इनके अलावा प्रदेश में छह विदेशी मूल के कैदियों को भी रिहा करने पर भी विचार चल रहा है। डीआईजी ने बताया कि इसके लिए शासन स्तर पर बुधवार को बैठक होनी है। ये सब कैदी विभिन्न जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें