शिविर शुरू होने की संभावित तारीख और स्थान
- 17 नवंबर : हरिद्वार के हॉकी स्टेडियम में महिलाओं के लिए हॉकी और देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में पुरुष हॉकी और काशीपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेट लिफ्टिंग का शिविर लगेगा।
- 18 नवंबर : काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मॉर्डन पेंथालान, हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में कबड्डी और रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल में फेेंसिंग का शिविर लगेगा।
- 20 नवंबर : देहरादून की शांति लॉन टेनिस अकादमी में लॉन टेनिस, टिहरी में रोइंग, न्यू टिहरी में कयाकिंग और कैनोइंग, देहरादून के आरजी स्टेडियम में तीरंदाजी, हल्द्वानी में ताइक्वांडो, हरिद्वार में कुश्ती और देहरादून के तपोवन में जूडो का शिविर लगेगा।
- 25 नवंबर : जसपाल राणा शूटिंग इंस्टीट्यूट में शूटिंग का शिविर।
- 26 नवंबर : हल्द्वानी के गोलापार में ट्राइथलॉन और खो-खो और पिथौरागढ़ के मुंश्यारी में बॉक्सिंग शिविर होगा।
- 1 दिसंबर : देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में नेटबॉल और वुशु, देहरादून की दून जिमनास्टिक अकादमी में जिम्नास्टिक, पुलिस लाइन देहरादून में घुड़सवारी और देहरादून में लॉन बॉलिंग शिविर होना है।
- 12 दिसंबर : रुद्रपुर में साइक्लिंग का शिविर
- 15 दिसंबर : देहरादून के परेड ग्राउंड में बैडमिंटन, पौडी के रांशी स्टेडियम में एथलेटिक्स, रुद्रपुर में वॉलीबॉल, देहरादून के आरजी स्टेडियम में स्कवाश और देहरादून की शांति लॉन टेनिस अकादमी में लॉन टेनिस, देहरादून की गोल्फ रेंज में गोल्फ और देहरादून के ओएनजीसी ग्राउंड में बास्केटबॉल का शिविर होना है।