छठ पूजा में कोसी, पीतल या बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल आदि का विशेष महत्व है। छठ पर्व का दूसरा दिन खरना के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं उपवास करती हैं। शाम को महिलाएं मिट्टी के चूल्हें पर गुड़ का खीर बनाती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोक आस्था का महापर्व छठ क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व के दूसरे दिन खरना पूजन के साथ 36 घंटे का महाव्रत शुरू हो गया। व्रतियों ने घरों में प्रसाद के लिए गुड़ का खीर तैयार करके उसका वितरण किया। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ महापर्व के तहत शनिवार को घरों में खरना पूजन किया गया। दीपावली व गोवर्धन पूजा के बाद चार दिवसीय छठ पूजा की जाती है।
विज्ञापन
गंगवभेवा बावड़ी में भी पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग सूर्य भगवान को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। छठ पूजा में कोसी, पीतल या बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल आदि का विशेष महत्व है। छठ पर्व का दूसरा दिन खरना के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं उपवास करती हैं। शाम को महिलाएं मिट्टी के चूल्हें पर गुड़ का खीर बनाती है। प्रसाद तैयार होने के बाद सबसे पहले व्रती महिलाएं ग्रहण करती है। उसके बाद इसे बांटा जाता है।
चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हुआ था। रविवार को डूबते सूर्य और सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन होगा। क्षेत्र में पूर्वांचल, बिहार, झारखंड से जुड़े लोग इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं।
पूर्वांचल नागरिक परिषद से जुड़े एके सिंह, कोशल गौत, विजेंद्र गुप्ता आदि ने बताया कि गगभेवा बावड़ी की सफाई करा दी गई है। रोशनी की व्यवस्था की गई है। रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पर्व का समापन होगा।