फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आयुष्मान में 3.49 लाख महिलाओं को मिला गंभीर बीमारियों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्रेस्ट कैंसर समेत अन्य बीमारियों का निशुल्क उपचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आयुष्मान योजना में प्रदेश की 3.49 लाख महिलाओं का कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों में निशुल्क इलाज किया गया। गंभीर बीमारियों में इलाज कराने वाले कुल लाभार्थियों में 48 प्रतिशत से अधिक महिलाएं है।
विज्ञापन

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में एक साल में 3.49 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों ने कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार में आयुष्मान योजना का लाभ उठाया है। इसमें ब्रेस्ट कैंसर, मोतियाबिंद, पित्ताशय, गर्भाशय, डायलिसिस समेत अन्य बीमारियों का इलाज कराया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांति है, जिसने प्रत्येक लाभार्थी को उपचार खर्च की चिंता से मुक्त किया है। अब आर्थिक रूप से कमजोर लाभार्थी भी निसंकोच होकर आयुष्मान के तहत किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने महिला दिवस पर मातृशक्ति से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व जरूरत पड़ने पर आयुष्मान योजना की निशुल्क उपचार सुविधा के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें