फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड : विशेषज्ञ समिति करेगी प्रश्न पत्र कोर्स से आया या नहीं इसका परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रकरण पर सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती से मिले शिक्षक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड का 10 वीं का गणित और 12 वीं का जीव विज्ञान का प्रश्न पत्र कोर्स से बाहर का आने की बात सामने आ रही है। प्रकरण को लेकर कुछ शिक्षक सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती से मिले। वहीं, इस मामले में बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी का कहना है कि इसके लिए विशेष समिति गठित की जाएगी जिसके परीक्षण के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन माजिला के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में गणित और जीव विज्ञान का प्रश्न पत्र कोर्स से बाहर का आने की शिकायत पर कुछ शिक्षक सभापति से मिले। इस पर बोर्ड के सभापति ने इस प्रकरण में बोर्ड के सचिव से बात की। सचिव ने बताया कि विशेषज्ञ टीम गठित की जाएगी। जिसके परीक्षण के परिणामों के आधार पर बोनस अंक के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी का कहना है कि छात्रों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें