उत्तराखंड के बीएड टीईटी पास 340 प्रशिक्षित बेरोजगारों का शिक्षक बनने का सपना पूरा हुआ। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से शुक्रवार को 340 अभ्यर्थियों की अनंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। अपर निदेशक गीता नौटियाल ने कहा कि 31 जनवरी से पहले सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।
शिक्षा विभाग की ओर से बेसिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 980 पदों के लिए एक फरवरी वर्ष 2014 में विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी, लेकिन बाद में इन पदों को बढ़ाकर 2794 किया गया।
यहां देखें सूची-www.scert.uk.gov.in
विभाग की ओर से सितंबर 2014 में इन पदों पर शिक्षकों का चयन किया गया, लेकिन 340 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों ने अंतिम चयन के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं किया। शिक्षा विभाग की ओर से इन अभ्यर्थियों को चयन के कई मौके दिए गए, लेकिन ये अभ्यर्थी नहीं पहुंचे।