फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: बनियानाले के पास खतरे की जद में आए 32 मकानों को खाली करने के निर्देश

Mon, 24 Jun 2019 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
बनिया नाले से होन वाला भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

सरोवर नगरी के हरिनगर क्षेत्र में बलियानाले से लगे 32 मकानों को चिन्हित करते हुए इन्हें खतरनाक करार दिया है। प्रशासन ने इन घरों में रह रहे लोगों को दो दिन में मकान खाली करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों की नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के वैज्ञानिकों ने बलियानाले से लगे क्षेत्रों का सर्वे करने के बाद अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी। इसमें हरिनगर क्षेत्र के 55 मकानों को खतरे की जद में बताया था। जीएसआई की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने पिछले दिनों 24 मकानों को ध्वस्त करा वहां रह रहे लोगों को विस्थापित किया था। खतरे की जद में आ रहे अन्य मकानों को समय रहते खाली करने के निर्देश दिए थे। रविवार को एसडीएम विनोद कुमार अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खतरे की जद में आए 32 मकानों को चिन्हित करने पहुंचे। लोगों ने मकानों में नंबर डालने का विरोध किया।

विरोध के बीच टीम ने कुछ घरों पर नंबर तो डाले, लेकिन विरोध के बढ़ते स्वरों को देखते हुए सिर्फ सूची के अनुसार मकानों को चिन्हित किया। एसडीएम ने संबंधित लोगों से दो दिन में मकान खाली करने को कहा। नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने सोमवार को डीएम से वार्ता कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर तहसीलदार भगवान सिंह चौहान, ईओ रोहिताश शर्मा, सीओ विजय थापा, पटवारी अमित साह, टीएस लता आर्या, एसआई मनोज नयाल सहित सभासद मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रशासन की टीम के लौटते ही लोगों ने नंबर मिटाए
खतरे की जद में आए 32 मकानों को चिन्हित कर नंबर डालने पहुंची प्रशासन की टीम ने कुछ घरों में नंबर डाले, लेकिन प्रशासनिक टीम के लौटते ही लोगों ने अपने घरों से नंबर मिटा दिए। 

प्रशासन की सूची पर उठाए सवाल
हरिनगर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन की ओर से सर्वे कर तैयार की गई मकानों की सूची पर भी सवाल उठाए हैं। प्रशासन की ओर से रविवार को की गई मकानों के चिन्हीकरण की कार्रवाई के दौरान लोगों ने उक्त सूची में खामियां होने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें