फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप पर रियल टाइम काउंटिंग देख सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र में कौन कितने वोटों से आगे या पीछे है इसकी रियल टाइम जानकारी सुविधा काउंटिंग एप पर मिल सकेगी। मतगणना में लगे कर्मचारी हर पल के रिजल्ट को सुविधा काउंटिंग एप पर अपलोड करेंगे। एप के संबंध में जिलाधिकारी ने शनिवार को सहायक रिटर्निंग अफसरों को प्रशिक्षण दिया। वहीं मतगणना के दौरान पर्याप्त कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने बीएसएनएल और एनआईसी को आदेश दिए हैं।
एनआईसी सभागार में शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम ने सहायक रिटर्निंग अफसरों को प्रशिक्षण दिया। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि सुविधा काउंटिंग एप पर काम करने वाले कर्मचारियों की टीम तैयार की जाएगी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होने वाले आगामी प्रशिक्षण के लिए आईटीए, बीएसएनएल और एनआईसी के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए गए हैं। आईटी विभाग अध्यक्ष संजय यादव को प्रशिक्षण के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंचल गोयल सहित सभी सहायक रिटर्निंग अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक परिणाम घोषित होने के बाद मिलती थी जानकारी
मतगणना के परिणामों की जानकारियों को पहले भी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन देखा जा सकता था। यह परिणाम केवल घोषणा के बाद के होते थे। सुविधा काउंटिंग एप पर हर पल की जानकारी मिलेगी। काउंटिंग एप को गुगल प्ले, एप्पल स्टोर आदि से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें