फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचाएंगे पार्टी की नीतियां

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश

विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल की कोर कमेटी की बैठक में भाजपा सरकार की नाकामियों व कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे मंथन किया गया। रविवार को इंदिरानगर स्थित कार्यालय में सेवा दल के प्रदेश महामंत्री बाबूराम धारवान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए। सेवादल के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीतियों व नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस लोक सभा चुनाव में केंद्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के आदेश पर अजमेर सरीफ कैंप से 350 सेवादल कार्यकर्ता उत्तराखंड को भेजे गए हैं। प्रदेश के 13 जिलों में जाकर मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। सेवा दल के कोआर्डिनेटर गोविंद रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ओम सिंह पंवार, अनिता कोहली, रोशनी देवी, पूजा चौहान, रामकुमार भतालिए, शोभा भट्ट, कुंती देवी, लविश कुमार, ऊषा गुप्ता, अन्नू शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें