ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि होली ऐसा त्योहार है, जो सभी के जीवन में रंग भरता है। अगर कहीं किसी के प्रति कोई मनमुटाव है तो यह पर्व मिलने-मिलाने और एक होने का माध्यम भी है।
मेयर रविवार को प्रदेश यादव महासभा जन कल्याण समिति की ओर से आत्माराम धर्मशाला में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह की अध्यक्षता कामता प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर हेमराज, विजय यादव, भगवानदास यादव, योगराज, बनवारीलाल यादव, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
प्राचीन शिव मंदिर में खेली गई फूलों की होली
देहरादून। धर्मचौक स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली का आनंद लिया। मंदिर समिति के प्रधान देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में भारत ही ऐसा देश है, जहां विभिन्न भाषाएं और त्योहार मनाए जाते हैं। इस अवसर पर आत्माराम शर्मा, मदन गोपाल, जय प्रकाश बंसल, दीपक शर्मा, रामकुमार, सुभाष यादव, डॉ. सुधीर कमल गुप्ता, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहीं।