फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही सभ्य समाज का निर्माण : प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अच्छी शिक्षा से ही सभ्य समाज का निर्माण होता है। बेटियों के लिए शिक्षा अति जरूरी है। बेटियां शिक्षित होती हैं तो पूरा समाज और परिवार शिक्षित होता है। ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह का शुभारंभ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति सहित कई फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी महत्वपूर्ण स्थान हो गया है। इस अवसर पर ऋषिकेश नगर निगम मेयर अनिता ममगाईं, नगर पालिका अध्यक्ष ढालवाला रोशन रतूड़ी, चारु माथुर कोठारी, स्कूल के चेयरमैन मोहन लाल डंग, कैप्टन सुमंत डंग, प्रधानाचार्य डॉ. कोयल चक्रवर्ती, एसके पंत, संतोष पांथरी, राजकुमार जखमोला, निशा कुडियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें