फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो आंदोलन : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ने शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर भी उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे से मिला। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बदहाल है। आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभी तक शुरू नहीं हुआ है। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उन्हें दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। भवन कर की दरों को भी कम नहीं किया जा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि जिन बस्तियों में पहले कर वसूला जा रहा था, उसे बंद कर दिया गया है। इसे भी जल्द शुरू कराया जाए। साथ ही नाला-नालियों की भी सफाई की जाए। नगर आयुक्त ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, डॉ. बिजेन्द्र पाल सिंह, राजेश चौधरी, उदयवीर, राजेंद्र खन्ना, सोम प्रकाश वाल्मीकि, मनोज कुमार, राजेंद्र बिष्ट, निखिल कुमार, मीना बिष्ट, देविका रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें