फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन पहुंचा नवजातों की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजभवन पहुंचा नवजातों की मौत का मामला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून महिला अस्पताल में गर्भवती को अस्पताल के टॉयलेट में प्रसव होने व नवजात की इलाज के दौरान मौत होने का मामला राजभवन तक पहुंच गया है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में राजभवन पहुंचे कांग्रेसियों ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को प्रकरण से अवगत कराते हुए जांच की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को कांग्रेसियों ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को अवगत कराया गया कि अस्पताल में तमाम अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। अस्पताल में 40 महिला मरीजोें के लिए सिर्फ एक शौचालय है। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टरों, स्टाफ नर्स, कर्मचारियाें व चिकित्सकीय उपकरणों की कमी का भी मुद्दा उठाया। कांग्रेसियाें ने मांग उठाई कि दून महिला अस्पताल में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही चिकित्सा की सारी व्यवस्थाएं की जाए ताकि गर्भवती महिलाओं को इलाज व प्रसव कराने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि इससे पूर्व महिला अस्पताल में गर्भवती महिला को फर्श पर प्रसव होने के साथ ही महिला की मौत हो गई थी। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद घटना पर दुख जताते हुए आश्वासन दिया कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से वार्ता कर व्यवस्थाओें को सुधारने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व दून महिला अस्पताल में भर्ती टिहरी निवासी महिला को अस्पताल के टॉयलेट में उस समय प्रसव हो गया था जब महिला पति के साथ शौचालय गई थी। प्रसव उपरांत नवजात को नियोनेटल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था लेकिन नवजात की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें