फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाओं को चिह्नित करने में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स मीट- 2018 के समापन के साथ ही तमाम विभागों के आला अफसर उन परियोजनाओं को चिह्नित करने में जुट गए हैं, जिसमें पूूंजी निवेशकों को पूंजी निवेश करनी है। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड (पिटकुल) के अफसरों ने ऐसी तीन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को चिह्नित भी कर लिया है, जिसमें पूंजी निवेशकों को निवेश करना है।
विज्ञापन

पिटकुल के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि पावर ट्रांसमिशन के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की कंपनी अडानी पावर ने एक हजार करोड़ रुपये के पूंजी निवेश के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रबंध निदेशक ने बताया कि फिलहाल कंपनी के लिए जो परियोजनाएं चिह्नित की गई हैं, उसमें ऊधमसिंहनगर के खुरपिया फार्म में 400 केवी, 220 केवी और 132 केवी के सब स्टेशनोें के अलावा इन सब स्टेशनोें को जोड़ने वाली ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण और अल्मोड़ा-जौलजीवी 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण शामिल है। फिलहाल इन्हीं परियोजनाओं को चिह्नित किया गया है। लेकिन, इसके बावजूद यदि कंपनी इन परियोजनाओं के निवेश के लिए राजी नहीं होती है, तो अन्य परियोजनाओं के भी विकल्प दिए जा सकते हैं। इन सभी परियोजनाओं पर कुल 1125 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें