फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीआरआर में कल से मिलेंगे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीआरआर में कल से मिलेंगे नामांकन पत्र
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा छात्रसंघ चुनावों की तिथि आठ सितंबर तय करने के साथ ही एसजीआरआर पीजी कॉलेज ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कॉलेज में 31 अगस्त से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। आठ सितंबर को मतदान के साथ ही मतगणना भी कराई जाएगी।
एसजीआरआर के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि कॉलेज में मत पत्रों की बिक्री 31 अगस्त से होगी। इसके बाद चार सितंबर को नामांकन, पांच को नाम वापसी और अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं चुनाव प्रचार छह सितंबर शाम पांच बजे थम जाएगा। आठ सितंबर को देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन व मतदान के समय छात्र-छात्राओं को अपना परिचय पत्र व शुल्क रसीद अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी। यदि मतगणना में किसी भी पद पर दो या अधिक प्रत्याशियों को समान मत प्राप्त होते हैं तो निर्वाचन पर फैसला लॉटरी पद्धति से किया जाएगा। डॉ. प्रदीप सिंह के अनुसार चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। महाविद्यालय प्रांगण में किसी भी प्रकार का जुलूस व नारेबाजी आदि करना वर्जित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चुनाव तिथि घोषित होने के बाद छात्र नेता प्रचार-प्रसार में अपना दमदख दिखाने में जुट गए हैं। कॉलेज का बाहर हैंडकार्ड व पोस्टर बैनरों से मतदाता छात्रों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा कई छात्र नेता घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।
ये है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्रों की बिक्री : 31 अगस्त
नामांकन पत्र जमा, जांच के बाद सूची का प्रकाशन : चार सितंबर
नामांकन पत्रों पर आपत्तियां व अंतिम सूची : पांच सितंबर
चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि : छह सितंबर
मतदान और मतगणना की तिथि : आठ सितंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें