स्टेडियम ट्रेनीज और एसजीआरआर जीते
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जिला खेल कार्यालय की ओर से चल रही अंडर-14 बालक जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में एसजीआरआर रेसकोर्स और स्टेडियम ट्रेनीज ने जीत के साथ पूरे अंक हासिल किए।
पवेलियन ग्राउड पर रविवार को फुटबॉल के दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एसजीआरआर रेसकोर्स और केवि आईएमए के बीच हुआ। इसमें एसजीआरआर रेसकोर्स 2-0 से विजयी रहा। एसजीआरआर के लिए मयूर ने 8वें और गगन ने 42वें मिनट ने एक-एक गोल दागा। दूसरा मुकाबला स्टेडियम ट्रेनीज और एसजीआरआर सहस्त्रधारा के बीच हुआ। इस मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज की ओर से ताशी ने 12वें और रुदांश ने 28वें मिनट में एक-एक गोल दागकर एसजीआरआर सहस्त्रधारा को मैच में 2-0 से हराने में अहम भूमिका निभाई।