फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाशंकर बने राष्ट्रीय महिला हैंडबाल टीम के कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की उपलब्धियों में रमाशंकर शर्मा ने एक और सफ लता हासिल की है। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज नहेरू ग्राम में व्यायाम अध्यापक को कॉपर बॉक्स इंटरनेशनल हैंडबॉल कप-2018 के लिए राष्ट्रीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया है। रमाशंकर शर्मा 26 से 31 जुलाई तक एरिना ओलंपिक, लंदन (यूके) में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में महिला हैंडबॉल टीम के राष्ट्रीय कोच की भूमिका में रहेंगे। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन महंत देवेंद्र दास महाराज ने रमाशंकर शर्मा को बधाई दी है।
विज्ञापन

रमाशंकर श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज में बतौर व्यायाम अध्यापक कार्य करते हैं। वर्तमान में उत्तराखंड हैंडबॉल के कोच, तकनीकी अधिकारी तथा सह सचिव के रूप में कार्य करते हैं। शर्मा के सहयोग से विद्यालय की अंडर-14 फु टबॉल टीम ने साल 2017 में पहली बार सुब्रोतो कप में प्रतिभाग किया था। शर्मा खुद राष्ट्रीय हैंडबॉल जूनियर बालक वर्ग (तेलंगाना) में तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। शर्मा ने बताया कि कॉलेज के 100 से 120 खिलाड़ी हर साल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में और 70 से 80 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। रमाशंकर शर्मा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद एसजीआरआर के छात्र-छात्राएं शिक्षा, स्वास्थ्य, कला जगत, सेना, ज्ञान विज्ञान के साथ हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कई खिलाड़ी अद्धसैनिक बल, उत्तराखंड पुलिस और सेना में देश सेवा के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें