फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 प्रशासनिक अधिकारियों का पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
31 प्रशासनिक अधिकारियों का पदोन्नति
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पदोन्नति की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर गए उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की मांग शनिवार को पूरी हो गई। जिसके तहत प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक के पदों पर 31 की पदोन्नित की गई है। इसके अलावा चार कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी से कनिष्ठ सहायक बनाए गए हैं।
शनिवार को उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्य बहिष्कार शुरू कर किया। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीन सिंह रावत ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की जानी थी। मई में शासन ने पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए थे। जिसके बाद मुख्य अभियंता वीसी पुरोहित ने आश्वासन दिया था कि 23 जून को डीपीसी करने के बाद पदोन्नति करेंगे, लेकिन पदोन्नति के आदेश जारी नहीं किए गए।
विज्ञापन

इसके विरोध में कार्य बहिष्कार किया। वहीं मामले को बढ़ता देख एमडी भजन सिंह ने महासंघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। जिसके बाद मांगे जायज होने के चलते एमडी ने मुख्य अभियंता को मांग पूरी करने के आदेश दिए। कुछ देर बाद 31 प्रशासनिक अधिकारी की वरिष्ठ प्रशासनिक के पदों पर पदोन्नित कर दी गई है। इसके अलावा चार कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी से कनिष्ठ सहायक बनाया गया। इनकी चार जुलाई को डीपीसी होने के बाद ग्रेड वेतन 5400 से वरिष्ठ प्रशासनिक पद पर पदोन्नित होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय खाली, धर्मेंद्र चौधरी, कमल कुमार, नवीन थापा, पंकज मर्तोलिया, कुशाल राणा, भगवती प्रसाद, गौर सिंह फरस्वाण, केके पांडे, प्रमेंद्र सिंह रावत, गौरव बर्त्थवाल, प्रीतम सिंह, नवनीत नेगी, नवीन चौधरी, अनिल कुमार, लक्ष्मी सेठी, मीनाक्षी खंडूरी, मदन मोहन भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें