फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों से बगैर छुट्टी गैरहाजिर गुरूजी का कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अक्सर नदारद रहने वाले टीचरों पर शिकंजा कसने के लिए जुलाई तक सभी सरकारी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्कूलों में बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इस बाबत शिक्षा निदेशालय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन लगाने और बायोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें, शिक्षा विभाग में अक्सर टीचरों की गैरहाजिरी की शिकायतें मिलती हैं। इसके अलावा बगैर अवकाश स्वीकृति के स्कूलों से नदारद रहने की शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है। इसका असर छात्रों की पढ़ाई के साथ परीक्षा परिणाम पर भी पड़ता है। हाल में घोषित उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में कई स्कूलों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इसे लेकर शिक्षामंत्री ने भी कड़े निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी ने भी सभी विद्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का वेतन भुगतान बायोमीट्रिक हाजिरी के अनुसार ही किया जाएगा। इसके अलावा बायोमीट्रिक हाजिरी की हार्ड कॉपी कोषागार और शिक्षा विभाग को मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें