फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युक्ति, सौम्या, आस्था और ओजस्वी सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पांचवें कार्लटन आरजी मेमोरियल प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट के ओपन मुकाबले में बालिका वर्ग की युक्ति बाली, सौम्या सिंह, आस्था भोरे और ओजस्वी शेखावत ने अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड के बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में बृहस्पतिवार को बालिका व बालक अंडर-19 के मुकाबले खेले गए। ओपन बालिका एकल वर्ग में युक्ति बाली ने वैदेही नेगी को 31-25, सौम्या सिंह ने पीहू नेगी को 31-24, आस्था भोरे ने दिव्यांशी को 31-23 और ओजस्वी शेखावत ने ओजस्वी को 31-18 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया। बालक अंडर-19 एकल वर्ग में प्रत्यूष ने अपूर्व उपाध्याय को 31-21, प्रणव ने रजत राणा को 31-20, लक्ष्मण रावत ने अनुभव को 31-29 और तुषार पाल ने सिद्धांत नेगी को 31-26 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें