फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार को डीएवी कॉलेज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संभव मंच परिवार के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘हम भी यहां चंद घड़ी, तुम भी यहां चंद घड़ी’ का मंचन कर वातावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता के जरिये छात्रों ने पर्यावरण की सुंदरता को दर्शाया। प्रतियोगिता में जगदीश सिंह विजय रहे। कार्यक्रम में 29 वाहिनी एनसीसी बटालियन के कर्नल सुदीप बोस ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कर्नल सुदीप बोस ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण कर हम आने वाले कल को बेहतर कर सकते हैं। अंधाधुंध विकास के चक्कर में पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा। पीएस कक्कड़ ने प्रेजेंटेशन के जरिये बताया कि प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी वस्तुएं मनुष्य के साथ-साथ वातावरण के लिए कितनी घातक हैं। संभव मंच के कलाकारों को डीएवी प्राचार्य और कर्नल सुदीप बोस ने दो-दो हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. शिखा नागलिया, डॉ. आरके जैन, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. राकेश लाल, डॉ. रश्मि रावत, डॉ. दिपेंद्र निगम, डॉ. हरीओम शंकर, डॉ. नैना श्रीवास्तव, डॉ. ओनिमा, डॉ. पारूल, रहिणी पुरी समेत अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें