फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ जली मां-बेटे और बहू की चिता -COR

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शनिवार को पीरूमदारा के हिम्मतपुर गांव के पास सड़क हादसे में मारे गए देहरादून के मां-बेटे और बहू की चिता एक साथ जली तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। खड़खड़ी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में हिमांशु असवाल के भतीजे ने तीनों की चिताओं को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

देहरादून के नत्थनपुर निवासी हिमांशु (32) उनकी मां सरोजबाला (50), पत्नी पूजा (30), दो साल का बेटा कार से अल्मोड़ा के गोलज्यू मंदिर जा रहे थे। शनिवार की सुबह रामनगर के पीरूमदारा के हिम्मतपुर गांव में कार पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में हिमांशु, उनकी मां, पत्नी और कार चालक सूरज सैनी निवासी ज्वालापुर हरिद्वार की मौत हो गई थी। जबकि दो साल का बेटा घायल हो गया था। हिमांशु असवाल भारतीय जीवन बीमा निगम की लक्सर शाखा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी और उनकी पत्नी पूजा हरिद्वार शाखा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार को तीनों के शव अंतिम संस्कार के लिए खड़खड़ी घाट लाया गया। इस दौरान देहरादून से बड़ी संख्या में उनके परिचित और भारतीय जीवन बीमा निगम देहरादून और हरिद्वार के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे थे।
विज्ञापन


शनिवार को रामनगर में सड़क हादसे में हुई थी तीनों की मौत
हिमांशु लक्सर और पूजा एलआईसी हरिद्वार में थी प्रशासनिक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें