ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब की मंगलवार को एक बैठक हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इस दौरान कार्यकारिणी पदाधिकारियों और सदस्यों के समाज के उत्थान और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया।
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने की। नई कार्यकारिणी को क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक बिजेंद्र पुंडीर ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कहा कि क्लब की वर्ष भर की गतिविधियों का कैलेंडर आगामी बैठक में तय किया जायेगा वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष क्लब अपनी गतिविधियों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों पर स्मारिका का प्रकाशन करेगा। स्मारिका की प्रकाशन समिति का संयोजक प्रदीप भंडारी, जबकि बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, बिजेंद्र पंवार, तान्या सैली, प्राची रतूडी को सदस्य बनाया गया। जबकि अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे। बैठक में सदस्यता शुल्क बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर यह भी तय किया गया कि जो सदस्य बैठक में लगातार तीन बार नहीं आएगा, उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। बैठक का संचालन महामंत्री सूरत सिंह रावत ने किया। इस मौके पर बिजेंद्र पुंडीर, तान्या सैली बक्शी, दीपक सक्सेना, प्रदीप भंडारी, उपेंद्र लेखवार, दीपक रावत, शूरवीर भंडारी, बिजेंद्र पंवार, हरीश कालरा, मोहसिन, नरेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।