फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल ने मनाया 15वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उपनल ने मनाया 15वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) ने बृहस्पतिवार को अपना 15वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उपनल की स्थापना से लेकर आज तक के पूरे कार्यकाल पर प्रकाश डाला गया। उपनल केवल पूर्व सैनिकों के लिए पर जोर दिया गया।
स्थापना दिवस की शुरुआत उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (रिट.) के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए उपनल प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उपनल एक तीर्थ है, जो कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के प्रति समर्पित है। वर्तमान में उपनल के माध्यम से 21 हजार से अधिक पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

उपनल की स्थापना एक मार्च 2004 को हुई थी। इसकी स्थापना में ले. जन. टीपीएस रावत (रिट.), ब्रिगेडियर रमेश भाटिया (रिट.) और कर्नल पीएस वर्मा (रिट.) का विशेष सहयोग रहा है। वर्तमान में उपनल से विभिन्न विभागों में कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत अब उपनल केवल पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ही रोजगार उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर उपनल की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, आनंद वर्धन, ले. जन. ओपी कौशिक (रिट.), ले. जन. जीएस नेगी (रिट.), ले. जन. एस आनंद (रिट.), ब्रिगेडियर केजी बहल (रिट.), ब्रिगेडियर केबी चांद (रिट.), कर्नल डीपी डिमरी (रिट.) सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें