ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
छात्र राजनीति में सक्रिय आर्यन छात्र संगठन ने मंगलवार को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर सभी पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। संजय बिष्ट को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। जबकि प्रशांत जोशी को गढ़वाल संयोजक और ललित सत्वाल को कुमाऊं संयोजक बनाया गया है।
मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आर्यन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश राणा ने बताया कि कार्यकारिणी में अरुण लूथरा, महेंद्र राणा, देवेंद्र दत्त भट्ट, प्रदीप कैंथुरा, शैलेश बर्तवाल, ललित पंवार, सागर खत्री को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। सतीश मोहन पंत, ललित फर्त्याल, विकास पंत को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। दीपक कंवाशी को मुख्य प्रदेश सचिव बनाया गया है। धनपाल नेगी, शैलेश कांत, नीरज बिष्ट, रेनू सेमवाल विनोद, इशांत दुग्गल, लवेश राणा, सतेंद्र कुंवर को प्रदेश सचिव बनाया गया है। अनिल तड़ियाल को मुख्य प्रदेश प्रवक्ता चुना गया है। रॉबिन सिंह, कुलदीप ढौंडियाल को प्रदेश प्रवक्ता, शक्ति बर्तवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी, सूरज भट्ट को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और रतना कंडारी को प्रदेश छात्रा प्रमुख बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी छात्रों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुलझाने के लिए काम करेंगे। इसके अलावा वह निरंतर छात्र हित में आर्यन बुक बैंक, आर्यन ब्लड बैंक, आर्यन अनाज बैंक में काम करते रहेंगे।