फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसीए और एसीए ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलने वाले कुणाल चंदेला के शानदार आलराउंडर खेल की बदौलत अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) ने ब्रदर्स क्लब को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मुकाबले में तनुष क्रिकेट एकेडमी (टीसीए) ने राव ब्लू को आठ विकेट से हरा दिया।
71वीं जिला क्रिकेट में बुधवार को तनुष क्रिकेट एकेडमी में ब्रदर्स क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 166 रन बनाए। रघुवीर चौहान ने 37, अक्षय थापली ने 35 और सुमित पंवार ने 25 रन बनाए। कुणाल ने तीन, रवि नेगी और सुमित जुयाल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एसीए ने कुणाल के 33 गेंदों पर 78 और तुषार के 49 रनों की बदौलत 18.1 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ब्रदर्स क्लब के रघुवीर, शिवा व गौरव ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रेंजर्स मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए राव ब्लू की टीम 39.2 ओवर में 198 रनों पर ढेर हो गई। ऋषांक गुलेरिया ने 43, अभय भंडारी ने 28 व आशीष सिंह ने 22 रन बन बनाए। टीसीए के प्रतीक ने तीन, वैभव पंवार ने दो विकेट लिए। बाद में टीसीए ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। तनुष गुसांई ने 56, पवन सुंदरियाल ने 50, वैभव ने 43 व प्रतीक ने 28 रन बनाए। राव के अभय और शुभम को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें