फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की छत में नहीं बैठने देंगे कांवडियों को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांवड़ यात्रा को लेकर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे ने भी कमर कस ली है। 40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में मंगलवार को आयोजित संयुक्त बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन हुआ। कई घंटों तक चली बैठक में तय हुआ कि कांवड़ियों को ट्रेनों की छतों पर सफर करने से हर हाल में रोका जाएगा और उन ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी जाएगी जिन में कांवड़िए आएंगे।
जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के मध्य उचित तालमेल स्थापित करने के लिए व्हटसअप ग्रु्प बनाना तय हुआ। निर्देशित किया गया कि ट्रेनों में एस्कार्ट कर रहे पुलिसकर्मियों को उस मार्ग पर पड़ने वाले थाना प्रभारियों के नाम एवं मोबाइल फोन नंबर होने चाहिए ताकि किसी भी सूचना का अदान प्रदान तुरंत हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहर खुरान गैंग पर शिकंजा कसने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने की बात पर बल दिया गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे खाद्य सामग्री के स्टॉल पर रेट लिस्ट जरूर चस्पा होनी चाहिए ताकि कोई विवाद की स्थिति न पैदा हो। तय हुआ कि सीमा विवाद में न पड़कर किसी भी अप्रिय घटना पर एक्शन लिया जाए। बैठक में एसपी रेलवे उत्तराखंड रोशन लाल शर्मा, एसपी रेलवे मुरादाबाद केशव कुमार चौधरी, एएसपी हरीश कुमार, सहायक सेनानायक आरसी जोशी, सीओ जीआरपी सहारनपुर, हरिप्रकाश कसाना, रेलवे स्टेशन हरिद्वार अधीक्षक एमके सिंह, आरआई आदेश कुमार, समेत नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें