फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा संभलकर, 108 वाहन दे रहे अनहोनी को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बीमार व घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले 108 वाहन, स्वयं बीमार हाल में हैं। जिले में जिला अस्पताल सहित सीएचसी अगस्त्यमुनि व जखोली सहित ऊखीमठ व गुप्तकाशी में 108 के 7 वाहन संचालित हो रहे हैं, लेकिन इन वाहनों में अधिकांश की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। वाहनों के हालात इस कदर दयनीय हैं कि पेच-पुर्जों के स्थान पर नट कसने के लिए लकड़ी के गुटखे लगाए गए हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। चिकित्सा वाहन सेवा का संचालन करने वाले पदाधिकारियों व अन्य कर्मियों का कहना है कि आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। बताया जा रहा है कि जनपद में संचालित इन वाहनों की बीते एक वर्ष से फिटनेस जांच तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नहीं मिला वेतन
रुद्रप्रयाग। जिले में 108 सेवा में कार्यरत 31 कर्मचारियों को बीते ढाई माह से वेतन नहीं मिल पाया है। ये कर्मी आर्थिकी तंगी के बावजूद नियमित ड्यूटी दे रहे हैं।

108 वाहनों के बारे में संबंधित अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी जाएगी। अगर, वाहनों में दिक्कत है, तो उसे प्राथमिकता से ठीक कराया जाएगा। इमरजेंसी सेवा के नाम पर किसी के जीवन से खिलवाड़ करने का किसी को हक नहीं है। डा. सरोजनी नैथानी, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें