फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मानसून सीजन में आपदा से हुआ 300 करोड़ रुपये का नुकसान, केंद्र सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sun, 06 Oct 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आपदा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट अब 15 अक्टूबर तक केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। फिलहाल अभी तक की पड़ताल में आपदा से प्रदेश को करीब 300 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


वित्त विभाग ने अब सात अक्तूबर तक सभी जिलाधिकारियों से आपदा के नए मामलों से हुए नुकसान की रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि इन मामलों को भी जोड़ कर केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जा सके। 

मानसून सीजन में आई आपदाओं से प्रदेश सरकार को खासा नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है। केंद्र ने मदद का भरोसा भी दिलाया है लेकिन इसके लिए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 30 सितंबर तक यह आकलन करने का निर्देश अफसरों को दिया था। इसके बाद हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में यह रिपोर्ट प्रस्तुत भी कर दी गई थी। अब शासन ने हाल में बारिश से हुए नुकसान का आकलन भी इस रिपोर्ट में जोड़ने का फैसला किया है।

वित्त एवं आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों से सात अक्तूबर तक नुकसान का पूरा आकलन प्रस्तुत करने को कहा गया है। यह तय किया गया है कि 15 अक्तूबर तक यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक अभी तक आपदा से हुए नुकसान को जो आकलन सामने आया है, उसके अनुसार करीब 300 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि इसमें से 121 करोड़ रुपये के नुकसान में क्षतिपूर्ति की व्यवस्था एसडीआरएफ के मानकों के तहत की जा सकती है। इससे अधिक के लिए राज्य सरकार को केंद्रीय मदद की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें