फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबाकरी ने चंडीगढ़ से लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने किसान यूनियन की झंडा लगी एक कार से चंडीगढ़ से लाई जा रही शराब पकड़ी है। दुस्साहसी कार चालक आशारोड़ी चेकपोस्ट पर चेकिंग देख बैरियर तोड़कर भाग निकला था। बाद में वह ट्रांसपोर्ट नगर में कार छोड़कर भाग निकला। कार से कुल 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सहायक आबकारी आयुक्त मनोज उपाध्याय की टीम मुखबिर की सूचना पर आशारोड़ी चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ अवैध समान लाया जा रहा है। इस पर टीम ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक बैरियर तोड़कर भाग निकला। आबकारी टीम ने पीछा किया तो वही कार ट्रांसपोर्ट नगर में लावारिस खड़ी मिली। उपाध्याय ने बताया कि कार का शीशा तोड़कर तलाशी में 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री वाली थी। इस कार के बोनट पर किसान आंदोलन को सहयोग करने वाला झंडा लगा था। इस पर किसान यूनियन जिंदाबाद और यूनियन का चिह्न भी बना था। बरामद शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें