फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Exam 2023: देहरादून में 127 केंद्रों पर 29 हजार से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

Sun, 05 Mar 2023 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

इस बार बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल के 15 हजार 859 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें 15 हजार 686 छात्र रेगुलर और 173 छात्र प्राइवेट वाले हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा देते छात्र - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से शुरू होने वाली है। इसमें हाई स्कूल और इंटर में जिले के 29 हजार 576 छात्र परीक्षा देंगे। यह परीक्षा जिले के 127 केंद्रों पर आयोजित होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बार 17 नए केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे रहेगा। परीक्षा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 11 मार्च को डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक होगी। इस बैठक में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक भी मौजूद रहेंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल के 15 हजार 859 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें 15 हजार 686 छात्र रेगुलर और 173 छात्र प्राइवेट वाले हैं।

इसके अलावा इंटर में 13 हजार 717 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें 13 हजार 490 छात्र रेगुलर और 227 छात्र प्राइवेट वाले हैं। परीक्षा केंद्रों में तीन संवेदनशील हैं, यहां पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अति संवेदनशील केंद्र कोई नहीं है।
विज्ञापन


 छह महीने तक शिक्षकों की हड़ताल पर प्रतिबंध
मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से यह निर्देश जारी हुए हैं कि अगले छह महीने तक कोई भी शिक्षक किसी भी तरह की हड़ताल नहीं कर सकेंगे। सरकार ने शिक्षकों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक हड़ताल करते हैं तो शिक्षा विभाग का काम प्रभावित होता है। बोर्ड परीक्षा छह अप्रैल तक चलेंगी। इसके बाद कॉपी चेक की जाएंगी और रिजल्ट बनेगा। ऐसे में सभी शिक्षक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें