फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर दबोचा

विज्ञापन
कुल्हाल चौकी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरेपी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कुल्हाल पुलिस चौकी ने चंडीगढ़ ब्रांड की 27 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद एक कार को सीज कर दिया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी केे अनुसार शुक्रवार की सुबह पुलिस कुल्हाल चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें से 320 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान चालक शराब के अभिवहन से संबंधित कागजात नहीं दिखा सका। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी धोना पट्टी नगुण टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ से सस्ते दाम पर शराब खरीद कर लाता है। जिसे प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में वह फुटकर में महंगे दाम पर सप्लाई किया करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें