फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों के लिए मास्टर प्लान तैयार, ओलंपिक संघ को भेजा 

Fri, 15 Nov 2019 01:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
खेल मंत्री अरविंद पांडेय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मास्टर प्लान तैयार कर भारतीय ओलंपिक संघ को भेज दिया है। खेल मंत्री अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


खेल सचिव ब्रिजेश संत ने सभी आयोजन स्थलों के लिए प्रबंधक तैनात कर दिए हैं। साथ ही वित्तीय मदद के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से एक पत्र केंद्र सरकार को भेजा है। खेल मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए मिशन मोड पर काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सचिव खेल को निर्देश दिए कि केंद्रीय वित्त मंत्री से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करवाने का समय लिया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल को उत्तराखंड आमंत्रित किया जाए, जिससे उनका अधिक से अधिक सहयोग लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें