फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बनेंगे 26 नए विद्युत सब स्टेशन

Fri, 12 Aug 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे ‘विद्युत सुधार कार्यक्रम’ के अंतर्गत आगामी वर्षों में 26 नए 33/11 केवी सब स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इसके लिए भूमि हस्तांतरण और चयन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


देहरादून जिले में चलंग सहस्त्रधारा रोड, राजेंद्रनगर, पित्थूवाला, हरिद्वार बाईपास, आईटीआई निरंजनपुर, हरिद्वार जिले में शिवालिक नगर, नागालैंड, रानीपुर मोड़, न्यू छह सर्किल आफिस रुड़की, टिहरी जिले में गढ़, उत्तरकाशी जिले में ढकरानी, संकरी, रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग, ऊधमसिंह नगर जिले में सितारगंज-द्वितीय, काशीपुर शहर, कुंडा, अलीगंज रोड, काशीपुर, भमरोला-मलसा रोड, रीहटा, गगनपुर, अटारिया रोड, पिथौरागढ़ जिले में अस्कोट, मधमानले, अल्मोड़ा जिले में देघाट, नैनीताल में पटवाडांगर, केनिया और चंपावत जिले में पूर्णागिरी में सब स्टेशन बनने प्रस्तावित हैं।

कारपोरेशन के निदेशक (मानव संसाधन) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि इसके अलावा वर्ष 2016-17 में 33/11 केवी के 32 नये सब स्टेशन बनाये जा रहे हैं। जिनमें से ज्यादातर इस साल के अंत तक ऊर्जीकृत हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें