फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली गिफ्ट: 259 मुख्य सहायकों को मिला प्रमोशन

Sat, 29 Oct 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में 259 मुख्य सहायकों और छह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को प्रमोशन के रूप में दिवाली का तोहफा मिला है। विभाग में शुक्रवार को डीपीसी के बाद मुख्य सहायकों को प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन दिया गया है। अपर निदेशक बेसिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को दिवाली के बाद तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में मुख्य सहायकों के बंपर प्रमोशन हुए हैं। विभाग में पिछले एक महीने से इसकी प्रक्रिया चल रही थी। मुख्य सहायकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की एसीआर जांचने के बाद इन्हें प्रमोशन दे दिया गया है।

दिवाली पर प्रमोशन से एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आर्फिसर्स एसोसिएशन ने खुशी जताई है। संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने कहा कि कहा कि प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को जल्द तैनाती दी जाए।
विज्ञापन


छह प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड 4600 का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड 4800 पर एवं मुख्य सहायक ग्रेड 4200 का ग्रेड 4600 पर प्रमोशन किया गया है, जनपद के विभिन्न स्कूलों और विभागीय कार्यालयों में इन्हें तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

-महावीर सिंह बिष्ट, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें