फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को निजी अस्पतालों में 25 फ़ीसदी बेड होंगे आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार, शासन, स्वास्थ्य निदेशालय और स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बच्चों के इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए दून अस्पताल, कोरोनेशन व गांधी शताब्दी जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों में पीडियाट्रिक वार्ड के साथ ही आक्सीजनयुक्त बेड, पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट और नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। निजी अस्पतालों में भी 25 फ़ीसदी बेड आरक्षित किए जाने की योजना है। जिले भर में 200 से अधिक पीडियाट्रिक विशेषज्ञों की सूची भी तैयार की गई है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि फिलहाल जिले में 700 बेड की व्यवस्था कर ली गई है। विशेष परिस्थितियों में दून अस्पताल, कोरोनेशन व गांधी शताब्दी के अलावा एम्स ऋषिकेश, जौलीग्रांट, सीएमआई, श्री महंत इंदिरेश, मैक्स आदि निजी अस्पतालों में बेड का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

200 से अधिक पीडियाट्रिक विशेषज्ञों की सूची तैयार
नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि तीसरी लहर में बच्चों के इलाज के लिए निजी क्लीनिक संचालित कर रहे डाक्टरों की सेवाएं सरकारी अस्पतालों में ली जाएंगी। इसके लिए 50 ऐसे पीडियाट्रिक विशेषज्ञों को चिह्नित किया गया है जो क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। वहीं दो सौ से अधिक पीडियाट्रिक विशेषज्ञों की सूची तैयार कर ली गई है।
ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर की व्यवस्था
ऑक्सीजन गैस की कमी न हो इसके लिए जिला उप अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर और कंसंट्रेटर मुहैया करा दिए गए हैं। साथ ही अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं भी मुहैया करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें