फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी के एसोसिएट प्रोफेसर से 25 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर से जमीन बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने उनसे 25 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसोसिएट प्रोफेसर जीवन प्रकाश मेहता की पत्नी रूबी मेहता निवासी शिवगिरधर निकुंज कॉलोनी ने बताया कि उनके पति की मुलाकात सुखदेव सिंह रावत निवासी राजेश्वर नगर सहस्त्रधारा रोड से हुई थी। सुखदेव एस.आर प्रापर्टीज नाम से प्रापर्टी डीलर का ऑफिस चलाता है। साल 2016-17 के दौरान सारथी विहार हरिद्वार रोड स्थित मकान बेचने के दौरान सुखदेव सिंह रावत से भी बात हुई थी। जून 2017 को सुखदेव रावत ने जमीन में निवेश करने को कहा। निर्वाचन आयोग के पास रिंग रोड रायपुर में प्लाटिंग की जानकारी दी। बताया था कि भूमि के मूल स्वामियों से 13.5 बीघा भूमि का रजिस्ट्री कराई हुई है।
एक प्लाट का सौदा करते हुए लालच दिया कि तुरंत रजिस्ट्री करने पर 250 गज भूमि 25 लाख रुपये में मिल जाएगी। विश्वास में आकर 25 लाख रुपये सुखदेव सिंह रावत को दे दिए। पैसा लेने के बाद से बार-बार किसी न किसी बहाने से टालता रहा और तरह तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं। रायपुर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत में बताया गया है कि मूल भू स्वामियों ने कोई भी विक्रय अनुबंध पत्र सुखदेव सिंह रावत के नाम पर नहीं किया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें