फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कई जगह सड़क पर आया मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार देर रात को हुई बारिश से शहर में कई जगह सड़क पर मलबा आ गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। देहरादून मार्ग, धनोल्टी मार्ग में कई जगह मलबा, बोल्डर आने से मार्ग बाधित हो गए। किंगक्रेग-पिक्चर पैलेस मार्ग पर भी मलबा आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, नाली, सरोना मार्ग पर भी मलबा आने की सूचना है।
विज्ञापन

शहर में हुई भारी बारिश से कई जगह मलबा आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मलबे के कारण मार्ग में बार-बार जाम लग रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि किंगक्रेग से पिक्चर पैलेस जाने वाले मार्ग में आए मलबे को रविवार को हटा दिया जाएगा। बताया कि बरसात में प्रभावित क्षेत्रों में जेसीबी मशीन से तत्काल सड़क खोलने की व्यवस्था कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें