फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे प्रदेश के 240 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम धामी शिक्षा निदेशालय से आज दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के 240 छात्र-छात्राएं भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षा निदेशालय से छात्र-छात्राओं को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए हर ब्लॉक से दो-दो प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने 50 लाख की धनराशि अवमुक्त की है। सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के 240 टॉपर छात्र, छात्राएं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटका, तेलंगाना, गुजरात एवं मध्य प्रदेश राज्यों के वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद छात्र-छात्राओं को देश की विविधता, इतिहास, आधुनिक शिक्षा प्रणाली, व्यावहारिक शिक्षण का अनुभव और शिक्षा के प्रति समग्र दृष्टिकोण विकसित करना है। छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक संस्थानों, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें